Tumgik
#अटल टनल
dainiksamachar · 5 months
Text
बारिश, ओले तो कहीं बर्फबारी, फिर भी दिल्ली से दूर कड़ाके की ठंड... देश में इतना अटपटा क्यों है मौसम?
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से मुख्य रास्ते प्रभावित हैं। वहीं मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओलों की बौछारों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। पंजाब और हरियाणा में भी बारिश दस्तक दे चुकी है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण तमिलनाडु में भी बारिश का अलर्ट है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बावजूद दिल्ली-एनसीआर का तापमान सामान्य बना हुआ है। दिसंबर का महीना शुरू हो गया है लेकिन अबतक कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के लोगों को कंपकंपी वाली ठंड नहीं सताएगी। ऐसा इसलिए होगा कि दिसंबर के पहले हफ्ते में बादलों की आंखमिचौली जारी रहेगी। बादल छा जाने के बाद रात के समय धरती ठंडी नहीं हो पाती। बादलों की वजह से गर्मी ऊपर नहीं जा पाती और वह धरती की सतह के आसपास ट्रैप होकर रह जाती है। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मौसम विभाग ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, मध्य कश्मीर के सोनमर्ग और मध्य और ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। उधर हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को भी बर्फबारी हुई। मनाली से 30 किमी आगे अटल टनल के दोनों छोरों पर बर्फबारी देखने को मिली। अटल टनल के पास बर्फबारी के चलते पुलिस ने ट्रैफिक को सोलंगनाला के पास ही रोक दिया था। देश के इन हिस्सों से अभी दूर है कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक के मौसम का पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया। इसमें बताया गया कि मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। उत्तर भारत, उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तर पूर्वी भारत में शीत लहर भी सामान्य से कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, साउथ पेनिनसुलर भारत में बारिश सामान्य होने की संभावना है। देश भर में दिसंबर 2023 के दौरान बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है। नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के ज्यादातर हिस्सों के अलावा इससे लगते मध्य भारत और पूर्वी भारत के हिस्सों में भी दिसंबर में सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। वहीं नार्थईस्ट इंडिया, नॉर्थ पेनिनसुलर इंडिया और इससे लगते मध्य भारत में सामान्य से कम बारिश होगी। दिसंबर में देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं, मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। क्यों इतना अटपटा है मौसम? मौसम विभाग का अनुमान है कि जिस तरह नवंबर बहुत कम सर्दियों में बीत गया, दिसंबर भी कुछ ऐसा ही रहेगा। एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरी हिमालयी क्षेत्र से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन क्षेत्र बना है, जो अगले दो-तीन दिन में समुद्री तूफान में बदल सकता है। इन दोनों की तरफ से नमी के साथ आ रही हवाएं मध्य भारत में टकरा रही हैं। इससे अगले दो-तीन दिन मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में दिसंबर के शुरुआती तीन-चार दिन बारिश में बीतने के आसार हैं। इसके बाद दो हफ्ते दक्षिण भारत को छोड़कर बाकी देश में मौसम साफ रहेगा। इस कारण उत्तर, पश्चिम से लेकर पूर्व व मध्य भारत तक के राज्यों में दिन का तापमान 18 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यह सामान्य से एक से दो डिग्री ज्यादा है। यलो ‘अलर्ट’ को देखते हुए एक्शन मोड पर तमिलनाडु क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा तमिलनाडु में अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किये जाने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अधिकारियों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है। यहां सचिवालय में राजस्व, नगर निगम के विभागों के साथ-साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों संग एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समन्वित उपाय करने को कहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कल जो कम दबाव का क्षेत्र बना था, वह आज और गहरा गया तथा यह पुदुचेरी से 760 किमी, चेन्नई से 780 किमी, आंध्र प्रदेश के बापटला से 960 किमी और… http://dlvr.it/SzZp12
0 notes
imsaki07 · 1 year
Text
अटल टनल के नार्थ पोर्टल में हिमस्खलन, 2 घंटे रुका रहा चंद्रा नदी का बहाव
केलांग : अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हिमस्खलन होने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया। कोकसर के पास हुए हिमस्खलन से अवरुद्ध नदी का बहाव कुछ ही देर बाद बहाल हो गया लेकिन अटल टनल के पास लगभग 2 घंटे नदी का बहाव रुका रहा। 2 घंटे बाद पानी ने अपना रास्ता बना लिया जिससे बड़ा खतरा टल गया। हिमस्खलन से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन जगह-जगह हो रहे हिमस्खलन से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। अधिक हिमपात होने…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
himachal24news · 2 years
Text
चंडीगढ़ के साईकलिस्ट अटल टनल तक राईड कर बीआरओ को समर्पित करेंगें अपना जज्बा
चंडीगढ़ के साईकलिस्ट अटल टनल तक राईड कर बीआरओ को समर्पित करेंगें अपना जज्बा
प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू में हुआ भव्य स्वागतन्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु चंडीगढ़, शहर के साईकलिस्ट जिसमें पत्रकारों का ग्रुप है इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने जज्बे का परिचय देते हुए मनाली स्थित रोहतांग के निकट विश्व की सबसे ऊंची हाईवे सुरंग – अटल टनल पर तिरंगा फहरा कर बार्डर रोड ओरगनाईजेशन (बीआरओ) यानि सीमा सड़क संगठन को सलामी देंगें। साईकल वाॅक्स क्लब द्वारा आयोजित की जा रही इस जश्न-ए-आजादी राईड का…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
Text
सोनिया गांधी की अटल टनल शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करें- प्रतिभा सिंह
सोनिया गांधी की अटल टनल शिलान्यास पट्टिका को उसी स्थान पर पुनर्स्थापित करें- प्रतिभा सिंह
शिमला, 10 जुलाई, 2022 । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अटल टनल निर्माण का लेकर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि जयपुर में उतरी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में मुख्यमंत्री का अपने अभिभाषण में अटल टनल निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह देश के लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
dharmendrarana-blog · 2 years
Text
Current Affairs 2022, [] ▪️ डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े 15 प्रश्न उत्तर ▪️
Current Affairs 2022, [] ▪️ डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े 15 प्रश्न उत्तर ▪️
Current Affairs 2022, [] ▪️ डेली करेंट अफेयर्स से जुड़े 15 प्रश्न उत्तर ▪️ 👉 30 अप्रैल 2022 (शनिवार) 👈 Q.1. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ कब मनाया गया है? (A) 27 अप्रैल (B) 29 अप्रैल ✅ (C) 28 अप्रैल (D) इनमें से कोई नहीं Q.2. हाल ही में IBC बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का अवार्ड किसे मिला है? (A) प्रधानमंत्री संग्रहालय (B) स्टेचू ऑफ़ यूनिटी (C) अटल टनल ✅ (D) इनमें से कोई नहीं Q.3. हाल…
View On WordPress
0 notes
rightnewshindi · 1 month
Text
भारी बर्फबारी के कारण बंद हुआ अटल टनल, वाहनों को आवाजाही बंद; लोगों की मुश्किलें बढ़ी
भारी बर्फबारी के कारण बंद हुआ अटल ���नल, वाहनों को आवाजाही बंद; लोगों की मुश्किलें बढ़ी
Kullu News: अटल टनल के दोनों छोर में आधा फीट से अधिक हिमपात हुआ है। हिमपात होने से अटल टनल वाहनों के लिए बंद हो गई है। देर शाम मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अंजनी महादेव, फातरु, कोठी व गुलाबा में भी बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरु हो गया है। मनाली केलंग मार्ग बहाल होने से फोर बाय फोर वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई थी। दो सप्ताह बाद जिला मुख्यालय केलंग में आज रोजमर्रा का सामान भी पहुंचा लेकिन…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
Text
दुनिया के सबसे लंबी हाइवे अटल टनल सुरंग की जानकारी, पर्यटकों का पसंदीदा जगह बना h
https://bharattalk.in/information-about-the-worlds-longest-highway-atal-tunnel-became-a-favorite-place-of-tourists/
0 notes
patrikanewshimachal · 2 years
Text
राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है। राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
imsaki07 · 1 year
Text
अटल टनल के साऊथ पोर्टल में दूसरे दिन भी हिमस्खलन, BRO ने आंधे घंटे में बहाल की सड़क
अटल टनल के साऊथ पोर्टल में दूसरे दिन भी हिमस्खलन, BRO ने आंधे घंटे में बहाल की सड़क
केलांग : सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फिर हिमस्खलन हुआ है। 2 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि हिमस्खलन के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था लेकिन इस घटना से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वहान चालकों की चिंता बढ़ गई है। बीआरओ ने सोलंगनाला से अटल टनल के साऊथ पोर्टल तक 13 स्थान हिमस्खलन के लिए चिन्हित किए हैं, इनमें 2 बड़ी स्नो गैलरी जबकि…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
himachal24news · 2 years
Text
मंगलवार को भी रोहतांग पास के लिए जा सकेंगे वाहनपहले मंगलबार को बंद रहता था रोहतांग पास
मंगलवार को भी रोहतांग पास के लिए जा सकेंगे वाहनपहले मंगलबार को बंद रहता था रोहतांग पास
पंकज न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लूवाहनों द्वारा रोहतांग पास जाने के लिए अब मंगलवार को भी अनुमति रहेगी बशर्ते इसके लिए वैध ऑनलाइन परमिट लिया गया हो। जिला दंडाधिकारी आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जनहित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम मनाली की ओर से भी सिफारिश की गई थी। आगामी पर्यटन सीजन के चलते और अटल टनल की तरफ पर्यटक वाहनों की…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
Text
राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा
राष्ट्रपति ने अटल टनल रोहतांग का किया दौरा
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर उनके साथ उपस्थित थे। अटल टनल मनाली को दुर्गम लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है। राष्ट्रपति ने हेलीपैड के समीप सिसु झील, चंद्रभागा नदी, जल प्रपात तथा घाटी की खूबसूरत वादियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी, देश की प्रथम महिला सविता…
Tumblr media
View On WordPress
0 notes
trendsfashion27 · 4 years
Text
Video | PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'अटल टनल' का उद्घाटन
Video | PM नरेंद्र मोदी करेंगे ‘अटल टनल’ का उद्घाटन
[ad_1]
Tumblr media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सभी मौसम में खुली रहने वाली ‘अटल टनल’ का आज उद्घाटन करेंगे. इस सुरंग के कारण मनाली और लेह के बीच की दूरी 46 किलोमीटर कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी चार से पांच घंटे कम हो जाएगा. अब से कुछ देर पहले पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और यहां से वह लाहौल स्पीति के सीसू जाएंगे. उद्घाटन समारोह के बाद पीएम मोदी मोदी सोलांग घाटी में एक…
View On WordPress
0 notes