बीजेपी के विजय पथ पर क्षेत्रीय दलों का रोड़ा? एग्जिट पोल सही हुए तो यह धारणा भी हवा-हवाई!
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार बनती दिख रही है। कुछ एग्जिट पोल ने तो बीजेपी के 400 पार के नारे पर भी मुहर लगा दी। दूसरी ओर INDI गठबंधन के सभी दावे फेल होते दिख रहे हैं। इन एग्जिट पोल में सबसे गौर करने वाली बात ये है कि बीजेपी न केवल कांग्रेस का पत्ता साफ करती दिख रही है बल्कि क्षेत्रीय दलों की जमीन पर भी परचम लहरा रही है। ऐसा माना जाता था कि बीजेपी कांग्रेस को तो पछाड़ने में कामयाब हो सकती है, लेकिन क्षेत्रीय दल उसके विजय रथ को रोक देंगे। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं तो बीजेपी इस मिथक को तोड़ देगी। क्योंकि एग्जिट पोल में बीजेपी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ती दिख रही है।हैरान कर रहे पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोलसबसे ज्यादा हैरान पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल को टीएमसी का गढ़ माना जाता है। वहां राज्य में तो टीएमसी सरकार है ही, साथ ही लोकसभा चुनावों में भी टीएमसी का दबदबा रहता है। लेकिन इस बार के एग्जिट पोल में कहानी उलटती दिख रही है। बीजेपी बंगाल में शानदार प्रदर्शन कर सकती है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से बीजेपी 32 सीटें जीत सकती है। वहीं टीएमसी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस और लेफ्ट 2 सीटें जीतती दिख रही है। वहीं इंडिया न्यूज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 और तृणमूल को 19 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 से 25 सीटें दी हैं। आर बंगला के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा 22 और TMC 20 सीटें जीत सकती है। यानी ज्यादातर एग्जिट पोल बंगाल में चुनावी हवा बदलने का संकेत दे रहे हैं, जोकि बीजेपी के लिए शुभ संकेत है।ओडिशा में भी क्षेत्रीय दलों से बीजेपी आगेबंगाल के अलावा ओडिशा में भी क्षेत्रीय पार्टी का ही दबदबा है। ओडिशा में कई दशकों से बीजेडी की सरकार है। विधानसभा के साथ लोकसभा चुनावों में भी बीजेडी आगे रहती थी। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में बीजेपी ओडिशा में बेहतरीन प्रदर्शन करती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में ओडिशा की 21 सीटों में से बीजेपी को 18-20 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेडी महज 0-2 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा कांग्रेस का यहां खाता भी खुलना मुश्किल लग रहा है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, ओडिशा में बीजेपी को 15-17 सीटें, इंडिया गठबंधन को 1 और बीजेडी को 4-6 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी को 16, इंडिया अलायंस को 1 और बीजेडी को 4 सीटें मिलने की संभावना है।दिल्ली में बीजेपी फिर कर रही क्लीव स्वीपराजधानी दिल्ली की सातों सीटों पर बीजेपी फिर से क्लीन स्वीप कर सकती है। कई एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में दिल्ली की सातों सीट आती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन यहां फेल होता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद भी वो बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकी। दिल्ली में पिछले दस साल से विधानसभा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने में नाकामयाब दिख रही है। दिल्ली में न तो केजरीवाल के जेल जाने का इमोशनल कार्ड असर कर पाया, न हीं कांग्रेस का साथ। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी को 7 सीटें जीत सकती है। वहीं News 24-टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में बीजेपी 6 और कांग्रेस 1 सीट जीत सकती है वहां आप का खाता भी नहीं खुल पा रहा है।पंजाब में भी नहीं चल पाया आप का झाड़ूपंजाब की 13 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। यहां विधानसभा में भले ही आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन लोकसभा में झाड़ू का जादू नहीं चल पाया। दिल्ली में जहां आप और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ी थीं, वहीं पंजाब में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 2-4, आप को 0-2 वहीं कांग्रेस को 7-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। आंध्रा में नहीं खुल पाया INDI गठबंधन का खाताउत्तर भारत के राज्यों के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी भगवा रंग चढ़ता दिख रहा है। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के एग्जिट पोल चौंका रहे हैं। कई एग्जिट पोल में आंध्रा की 23 में 23 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत सकता है। यहां बीजेपी ने टीडीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इंडिया टीवी CNX के मुताबिक, एनडीए को19 से लेकर 23 सीटें मिल रही है। वहीं, YSRCP को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है, जबकि INDI गठबंधन के हाथ खाली लग रहे हैं। एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, आंध्रा में एनडीए को 21-24 सीटें मिलने की उम्मीद… http://dlvr.it/T7jp2D
0 notes
सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस-आप पर कसा त���ज, बताया पंजाब के लिए खतरा!
चंडीगढ़. शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को पंजाब के लिए 'दोहरा खतरा' करार दिया। उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव में उन्हें राज्य से बाहर करने की अपील भी की.
अपनी पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान कोटकपुरा और जैतो कस्बों में लोगों को संबोधित करते हुए
0 notes
लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी किया नारा
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने अपना चुनावी नारा जारी कर दिया है. 8 मार्च, शुक्रवार को सीएम केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं।
‘संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल…’ के नारे के साथ आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू कर रही है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 8 मार्च को दोपहर 12 बजे पंजाब के…
View On WordPress
0 notes
रायपुर: (INDIA Allaince) बीजेपी के विजय रथ को रोकने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दल, एक-एक कर बिखरते जा रहे हैं। कुछ बीजेपी की ही गोद में जाकर बैठ गए तो कुछ ‘एकला चलो रे’ की राह पर आगे बढ़ रहे है तो सवाल ये है कि जब कुछ महीने बाद लोकसभा चुनाव होने हैं..क्या तब तक बचा हुआ विपक्ष एकजुट रह पाएगा l
INDIA Allaince आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मोदी सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया और इसके साथ ही ये अटकलें भी तेज हो गई कि जयंत चौधरी की RLD अब विपक्षी गठबंधन INDIA का साथ छोड़कर NDA में शामिल हो सकती हैं। जाट वोटर्स को अपने पाले में लाकर बीजेपी न सिर्फ पश्चिमी उत्तरप्रदेश की 27 सीटें बल्कि पंजाब और हरियाणा के जाट वोटर्स को प्रभावित कर सकती है l लेकिन जयंत चौधरी के किस मुंह से मना करूं वाले बयान के बाद अब उनके पुराने बयान भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
2024 में प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल जून के महीने में बिहार के पटना में एकजुट हुए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आमंत्रण पर 28 विपक्षी दल के नेता एक साथ बैठे और एक साथ चुनाव लड़ने का प्लान बनाया, लेकिन जून 2023 से फरवरी 2024 तक यानी 8 महीने में इस विपक्षी गठबंधन के कई धागे खुलते जा रहे हैं। हर राज्य के चक्कर लगाकर विपक्षी दल के नेताओं को एकजुट करने वाले JDU के नीतीश कुमार अब खुद पाला बदलकर बीजेपी के साथ बिहार में सरकार चला रहे हैं। बंगाल में सीट बंटवारे को लेकर विवाद के बाद ममता बनर्जी की TMC अलग चुनाव लड़ने जा रही है। इधर बंगाल में CPI(M) भी अलग चुनाव लड़ने के मूड में है l
इंडिया गठबंधन का हाल पश्चिम बंगाल सरीखा होता दिख रहा है। भाजपा और जयंत चौधरी की पार्टी RLD के बीच खिचड़ी पक रही है। गठबंधन के तहत सात लोकसभा सीटें मिलने के बावजूद सत्ता के समीकरण के लिए RLD पलटी मार सकता है। क्योंकि साल 2014 और साल 2019 में RJD एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।
हालांकि यूपी में अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की सूचना देकर यूपी में कांग्रेस को थोड़ी राहत दी है। बात करें दिल्ली और पंजाब की तो वहां आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है। महाराष्ट्र में उद्धव गुट के हाथों से शिवसेना और शरद पवार के हाथों से NCP जा चुकी है। जिसका नुकसान चुनाव में विपक्षी गठबंधन को हो सकता है।
यानी बंगाल की 42 सीट पश्चिम यूपी की 27 सीट, दिल्ली और पंजाब को मिलाकर 19 सीट और बिहार की 40 सीट यानी इन 128 सीटों पर विपक्ष का नुकसान तय माना जा रहा है। तो कुल मिलाकर जिस 24 की तैयारी के लिए 23 में 28 दल एकजुट हुए थे। उसकी एक-एक कड़ी धीरे धीरे बिखरती जा रही है l
0 notes
अग्निवीर अमृतपाल ने आत्महत्या की थी, इसलिए नियमानुसार सैन्य सम्मान नहींः सेना
New Delhi: सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने आत्महत्या की थी, इसलिए सैन्य प्रोटोकाल के तहत उन्हें अंतिम संस्कार के समय सैन्य सम्मान नहीं दिया गया। उल्लेखनीय है कि पंजाब के कोटली कलां के रहने वाले अमृतपाल सिंह को लेकर पिछले दिनों में एक बहस खड़ी करने का प्रयास किया गया कि देश के पहले अग्निवीर को उचित सम्मान नहीं दिया गया।
आम आदमी पार्टी से लेकर मीडिया और सोशल मीडिया से लेकर…
View On WordPress
0 notes
Punjab:कल अमृतसर आएंगे राहुल गांधी, श्री दरबार साहिब में टेकेंगे माथा, बेहद अहम है ये दौरा - Congress Leader Rahul Gandhi Will Visit Punjab On Monday
राहुल गांधी।
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार यानी दो अक्तूबर को निजी दौरे पर पंजाब आएंगे। इस दौरान वह अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में माथा टेकेंगे और सेवा करेंगे। कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर का दौरा किया था। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच विधायक सुखपाल…
View On WordPress
0 notes
दिल्ली मुख्यमंत्री एवं पंजाब सीएम का डॉ अमित सिंह ने किया स्वागत
सतना। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान रीवा की महारैली में शिरकत करने विशेष विमान से सतना हवाई पट्टी पहुँचे जहाँ आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने जिला पदाधिकारियो के साथ आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान लोकसभा प्रभारी प्रशांत पाण्डेय,प्रदेश संयुक्त सचिव विजय गुप्ता,लोकसभा सचिव पुष्पेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष…
View On WordPress
0 notes
आज बरघाट रेस्ट हाउस मे आम आदमी पार्टी की की गई जनसभा
विजय ठाकुर की रिपोर्ट बरघाट आज बरघाट रेस्ट हाउस मे आम आदमी पार्टी की विशेष बैठक मे उपस्थित पंजाब से आए सुरेन्द्र कुमार उग्गी जल संसाधन विभाग प्रभारी मंत्री और अर्जुन सिंह पंजाब के आम आदमी पार्टी के सलाहकार जिनकी उपस्थिती मे आम आदमी की बैठक सम्पन्न की गई जिसमे संतु जंघेला प्रदेश अध्यक्ष एक्स सर्विस मेन पूर्व सैनिक विंग (फौजी भाई), सिवनी जिला अध्यक्ष महिला विंग वैशाली उइके, किशोर भलावी, राजेंद्र…
View On WordPress
0 notes
दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा की जनता भी आप को करेगी स्वीकार: सिंघानिया Jind Tiranga Yatra
लोहारू Jind Tiranga Yatra आम आदमी पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष मनजीत सिंघानिया ने जींद में आयोजित हुई आप की तिरंगा यात्रा के लिए लोहारू से युवाओं के तिरंगा यात्रा जत्थे को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी से बाद लेकर कांग्रेस ने और अब पिछले 9 वर्षो से भाजपा ने देश व प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया तथा…
View On WordPress
0 notes
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद आया अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का बयान
आखिरकार पंजाब पुलिस की 36 दिन की मेहनत रंग लाई और वारिस पंजाब दे का चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह गिरफ्तार हो ही गया। बता दें कि ये मिशन 18 मार्च को शुरू हुआ था। जिसे आखिरकार पंजाब पुलिस ने मुकाम तक पहुंचा ही दिया। अब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर कोई पंजाब पुलिस की तारीफ कर रहा है। इसी के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपना बयान दिया है। इसके अलावा भगवंत सिंह मान की भी एक टिप्पणी सामने आई है।
0 notes
छत्तीसगढ़ में आप पार्टी की एंट्री, 4500 से ज्यादा पदाधिकारियों ने ली शपथ
रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों की विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी भी दिल्ली और पंजाब के बाद अब छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है।
राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में 4500 से ज्यादा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय जनरल सचिव संदीप पाठक ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ में…
View On WordPress
0 notes
एग्जिट पोल में फिर मोदी सरकार, यूपी-बंगाल में बीजेपी को 2019 से ज्यादा सीटें, साउथ में भी दिखा कमाल
नई दिल्ली: तमाम एग्जिट पोल के अनुसार, BJP की अगुआई में NDA पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर सकता है। हालांकि, असल परिणाम 4 जून को आएंगे। शनिवार को सातवें चरण के चुनाव की समाप्ति के बाद आए एग्जिट पोल के अनुसार BJP अपने दम पर लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।UP में पिछली बार से ज्यादा सीटें BJP कोयूपी की 80 सीटों पर ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को पिछले बार के मुकाबले ज्यादा सीटें दे रहे हैं। उसे पिछले चुनाव में 62 सीटें मिली थी। इंडिया न्यूज का एग्जिट पोल NDA को 69, INDIA को 11 सीटें दे रहा है। जन की बात के मुताबिक, NDA को 68-74 और INDIA को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 69-74 और इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं।बिहार में NDA को नुकसानउत्तराखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल पिछले बार की तरह BJP को सभी पांच सीटें जीतने का अनुमान लगा रहे हैं। जन की बात, न्यूज नेशन, टाइम्स नाउ के मुताबिक BJP सभी सीटें जीत सकती है। बिहार में NDA को कुछ सीटों के नुकसान का अनुमान है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक BJP 13-15, जेडीयू 9-11, एलजेपीआर 5, आरएलडी 6-7, कांग्रेस- 1-2 सीटें जीत सकती है। जन की बात ने एनडीए को 32-35 सीटों का और रिपब्लिक टीवी ने 32-37 सीटों का अनुमान लगाया है। गुजरात में फिर क्लीन स्वीपगुजरात में ज्यादातर एग्जिट पोल ने BJP को सभी 26 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस के 1-2 सीटें जीतने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में पिछले लोकसभा चुनाव में BJP सभी चार सीटें जीती थी। जन की बात ने वही रिपीट होने का अनुमान लगाया है। टाउम्स नाउ ने एक सीट कांग्रेस के जीतने का अनुमान लगाया है। महाराष्ट्र में जन की बात ने एनडीए को 34-41 सीट, I.N.D.I.A. को 16 सीट, रिपब्लिक टीवी ने NDA को 29, I.N.D.I.A. को 19 सीटों का अनुमान लगाया है। अलग-अलग एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 22 से लेकर 41 तक की सीटों का अनुमान है।राजस्थान में भी BJP को एक-दो सीटों का नुकसानराजस्थान में जन की बात ने बीजेपी को 21-23 सीट और I.N.D.I.A. को 2-4 सीट, टाइम्स नाउ ने BJP को 18, I.N.D.I.A. को 7 सीटों का अनुमान लगाया है। मध्य प्रदेश में BJP को पिछले बार की तरह ही लगभग सभी सीटें जीतने का अनुमान एग्जिट पोल लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी ज्यादातर एग्जिट पोल BJP को 10-11 सीटें दे रहे हैं। झारखंड में NDA को 11-13 सीटें मिलने का अनुमान है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी को ज्यादा सीटें पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों को लेकर BJP और TMC के बीच दोतरफा कड़ा मुकाबला अब BJP के पक्ष में दिख रहा है। ज्यादातर सर्वे BJP को टीएमसी के मुकाबले ज्यादा सीटें मिलते दिखा रहे हैं। एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल में BJP को 23-27 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, जबकि तृणमूल 13 से 17 सीटों पर सिमट सकती है, जबकि लेफ्ट कांग्रेस गठबंधन को महज 1-3 सीटें ही मिल सकती हैं। ऐसा ही कुछ दूसरे सर्वे भी दिखा रहे हैं, इंडिया न्यूज डायनैमिक्स BJP को 21 और टीएमसी को 17 सीटें तो इसी तरह का आकलन रिपब्लिक भारत Matrize का सर्वे दिखा रहा है। वहीं जन की बात के मुताबिक BJP को 21-26 और TMC को 16-18 सीटें मिल सकती हैं। 2019 में TMC के खाते में 22 तो BJP के हाथ 18 सीटें आई थीं। नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों (मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और सिक्किम ) की 25 सीटों को लेकर किए गए सर्वे में भी NDA का ही रुझान दिख रहा है। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक एनडीए को 16 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है, विपक्षी गठबंधन को महज 3-7 सीटें, वहीं अन्य के खाते में 1-2 सीटें आ सकती हैं। इसमें असम की 14 सीटों में 10-12 सीटें BJP को जाने का अनुमान है। न्यूज 24, चाणक्य सर्वे का सर्वे भी असम में BJP को 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतरदिल्ली में बीजेपी एक बार फिर से अपना पुराना प्रदर्शन दोहरा सकती है। हरियाणा में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। पंजाब में चौतरफा मुकाबला होगा लेकिन पंजाब में बीजेपी की कुछ सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के ट्रेंड बताते हैं कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ आने का फायदा I.N.D.I.A. को होता नहीं दिख रहा है। हरियाणा में BJP का वोट शेयर घटने और पंजाब में बढ़ने की उम्मीद दिखाई गई है।न्यूज 24 टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल दिल्ली में BJP को 6 और कांग्रेस को 1 सीट दे रहा है। 2014 और 2019 में दिल्ली में BJP ने सातों की सातों सीटें जीती थी। वहीं हरियाणा में पिछली बार BJP ने सभी 10 सीटें जीती थी लेकिन इस बार BJP को 6 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान इस एग्जिट पोल में लगाया गया है। पंजाब में आप और कांग्रेस अलग-अलग लड़ रहीं और कांग्रेस को 4,… http://dlvr.it/T7jcnl
0 notes
विधायक गिरफ्तार, मतदान के दौरान कर रहे थे ऐसा काम
विधायक गिरफ्तार, जालंधर : पंजाब में अमृतसर के बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दलबीर सिंह टोंग को बुधवार को जालंधर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने यह जानकारी दी। आदर्श आचार संहिता के अनुसार, निर्वाचन आयोग की अनुमति या वैध कारण के बिना प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद…
View On WordPress
0 notes
जेल में डाल देंगे vs घर आओ, केजरीवाल, हेमंता में चल रहा है ये 'शब्द युद्ध'
Delhi: केजरीवाल ने गुवाहाटी की रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा। उन्होंने असम में सत्ता में आने पर राज्य के सभी बेरोजगार युवकों के लिए नौकरियों का वादा भी किया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) 2015 में दिल्ली में सत्ता में आई और 2016 में बीजेपी असम में आई। केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दिल्ली का चेहरा बदल दिया है। हेमंता बाबू ने सात साल में राज्य के लिए क्या किया है? कुछ नहीं, केवल गंदी राजनीति। http://dlvr.it/Slw40Q
0 notes
आम आदमी दे रही जहां फ्री बिजली ! वही उत्तराखंड में लगातार महंगे झटके देने की हो रही तैयारी
देहरादून
एक आम आदमी परिवार के लिए बिजली और पानी बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है ऐसे में यदि सरकार के द्वारा बिजली और पानी के बिल मैं जनता को राहत दी जाती है तो यह उस परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होती है,
उदाहरण स्वरूप आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली 200 यूनिट उपलब्ध करा रहे हैं ऐसे में उत्तराखंड और अन्य राज्यों में एक के बाद एक महंगी बिजली उपभोक्ताओं को झटका दे…
View On WordPress
0 notes
नई दिल्ली। देशभर में old pension पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग तेजी से हो रही है। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने कुछ केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने का ऐलान किया है।
जिसके बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग पर विचार करने के लिए सीनियर अधिकारियों की एक समिति की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि समिति तय समय में अपनी रिपोर्ट देगी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग 18 लाख सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इससे पहले सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच बैठक भी हुई, लेकिन वह बेनतीजा रही। वहीं दूसरी ओर मुख्यंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की।
सरकार का मनना है कि हड़ताल से प्रशासन का कामकाज प्रभावित हो सकता है। शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें फडणवीस, विधानसभा और परिषद में विपक्ष के नेता क्रमश: अजीत पवार और अंबादास दानवे, मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) मनोज सौनिक और राज्य के सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
शिंदे ने बैठक में कहा कि ओपीएस लागू करने वाले राज्यों की तरफ से इसके लिये कोई योजना या रणनीति पेश नहीं की गई है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने ओपीएस की बहाली के लिए समर्थन व्यक्त किया है जैसा कि पंजाब में (भगवंत मान) सरकार ने किया है।
आपको बता दें कि पुरानी पेंशन योजना यानी ओल्ड पेंशन स्कीम के तहत सरकार साल 2004 से पहले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित पेंशन देती थी।
यह पेंशन कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय उनके वेतन पर आधारित होती थी। इस स्कीम में रिटायर हुए कर्मचारी की मौत के बाद उनके परिजनों को भी पेंशन का लाभ दिया जाता था।
0 notes