Tumgik
iabstarnews · 3 years
Link
मेष : इस राशि के जातकों को आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शांति रहेगी।
वृष : इस राशि के जातकों के सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन : इस राशि के जातकों का आज मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कर्क : इस राशि के जातकों को आज किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार फल प्राप्ति संदिग्ध है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
सिंह : इस राशि के जातकों को आज कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं लेकिन मानसिक शान्ति रहेगी।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी।
तुला : इस राशि के जातक आज बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। संयत रहें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों की आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।
धनु : इस राशि के जातकों का आज मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्भव है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
मकर : इस राशि के जातक आज जीवनसाथी के और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोस्तों का साथ इस समय नहीं रहेगा। नए व्यवसाय की शुरुआत अभी न करें। कुल मिलाकर चौतरफा खराब स्थिति है।
कुंभ : इस राशि  के जातकों का आज घरेलू जीवन बाधित दिख रहा है। गृहकलह का संकेत है। सीने में विकार की आशंका है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय करीब-करीब ठीक है।
मीन : इस राशि के जातक आज आर्थिक रूप से समस्या में आ सकते हैं। अभी निवेश को रोक दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्बीजनों से न उलझें। प्रेम मध्यम गति से चलेगा।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Link
0 notes
iabstarnews · 3 years
Link
0 notes
iabstarnews · 3 years
Link
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
शिखर धवन ने डाला परिंदो को दाना, नाविक को भरना पड़ा जुर्माना
शिखर धवन ने डाला परिंदो को दाना, नाविक को भरना पड़ा जुर्माना
मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन इन दिनों बनारस में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। बनारस में अपनी बोट राईड के दौरान जब शिखर ने परिंदो को दाना खिलाते हुए अपनी तस्वीर खींची औऱ इस तस्वीर को इंस्टाग्राम के जरिये लोगों के सामने कैप्शन के साथ शेयर किया। शिखर ने कैप्शन में लिखा “”Happiness is feeding birds.” जब उन्होंने इस तस्वीर को शेयर किया। तब वो नहीं जानते थे कि उनकी ये तस्वीर उनके  साथ गए नाविक को मुसीबत में डाल देगी।
दरसल देश में फैलते  बर्ड फ्लू  के चलते उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक जगह पर परिंदो को दाना खिलाने पर रोक लगी है। लेकिन जब शिखर धवन ने परिंदो को दाना खिलाते हुए अपनी ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में शेयर करी, तब लोगो ने इस तस्वीर पर सवाल उठाने शुरु कर दिये।
इस घटना पर वाराणसी प्रशासन तुरंत हरकत में आया औऱ  सफाई देते हुए कहा कि शिखर धवन के साथ गए नाविक द्वारा हुई कोताही को नजरअंदाज नही किया जाएगा और नाविक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
Coronavirus ने गरीब को गरीब और अमीर को बनाया ज़्यादा अमीर
Lockdown के दौरान कम से कम 20 से 50 करोड़ लोग हो गए हैं ‘गरीब’
वक़्त बीत जाएगा लेकिन Coronavirus को दुनिया हमेशा याद रखेगी। Coronavirus ने न जाने कितनी ज़िंदगियां ख़त्म कर दीं, न जाने कितनों के घर उजाड़ दिए लेकिन एक हक़ीक़त और भी है जितना लोग Corona की बीमारी से परेशान नहीं हुए, जितने Lockdown से परेशान हुए। कारोबार चौपट हो गया, खाने को कुछ नहीं मिला और भूख से न जाने कितने लोग मर गए। इस दौरान गरीब इंसान और गरीब हो गया और अमीर इंसान पहले से भी ज़्यादा अमीर हो गया।
Covid-19 pandemic ने दुनिया की Economy को पटरी से उतार दिया जिस वजह से करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। UNDP and University of Denver के एक अध्ययन के मुताबिक Corona -19 महामारी के गंभीर Long term results के चलते वर्ष 2030 तक 20 करोड़ 70 लाख और लोग घोर गरीबी की ओर जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया भर में बेहद गरीब लोगों की संख्या 1 अरब के पार हो जाएगी। लेकिन दूसरी ओर दुनिया को 10 टॉप अमीरों ने Corona काल में दोनों हाथों से पैसा बनाया है। इस दौरान इन्होंने इतनी दौलत कमाई कि इससे दुनिया की गरीबी खत्म हो सकती है।
‘The Inequality Virus’ रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में 18 मार्च से 31 दिसंबर 2020 तक अरबपतियों की दौलत में 3.9 Trillion dollars का इजाफा हुआ। इस अवधि में World के टॉप 10 रईसों की संपत्ति में 540 Billion dollars का इजाफा हुआ है। वहीं, इस दौरान महामारी के चलते करोड़ों लोगों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। बहुत से लोग भुखमरी के कगार पर आ गए।
Report ने कहा है कि इस महामारी ने इस Fact को उजागर कर दिया है कि दुनिया में जो लोग 2 डॉलर से 10 डॉलर की प्रतिदिन आय पर निर्भर रहते हैं, वे गरीबी के कगार पर हैं। यानी उन्हें 1 दिन भी दिहाड़ी न मिले तो वो गरीबी को कुचक्र में फंस जाएंगे। Oxfam ने कहा कि Corona संकट के कारण जब उड़ानें बंद थीं तो अरबपति अपने लिए Private jets खरीद रहे थे।
Oxfam Report के मुताबिक पिछले साल मार्च से भारत के टॉप 100 अरबपतियों की दौलत में 12,97,822 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस राशि से देश के 13.8 करोड़ गरीबों में से प्रत्येक को 94,045 रुपये का चेक मिल सकता है।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
इस दिन Release होने जा रही है फिल्म ‘Godzilla vs Kong’
Akshay Kumar की फिल्म को टक्कर दे सकती है ‘गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग’
Coronavirus के चक्कर में न जाने कितनी फिल्मों की शूटिंग रुक गई, कितनी फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो पाई लेकिन अब लोगों को काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। अक्षय कुमार और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सूर्यवंशी को टक्कर देने हॉलीवुड की एक बहुप्रतीक्षित फिल्म आने वाली है।
फिल्म Godzilla vs Kong का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म 26 मार्च 2021 को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इसमें आपदा और तबाही के बारे में दिखाया गया है। बता दें कि कॉन्ग और उनके रक्षक अपने असली घर को ढूंढने के लिए एक खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। उनके साथ एक छोटी अनाथ बच्ची जिया है, ये मिलकर एक शक्तिशाली गठबंधन बनाते हैं। इसी बीच अप्रत्याशित रूप से वह गॉडजिला के रास्ते में आ जाते हैं।
पहले गॉडजिला वर्स���स कॉन्ग को 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन Covid-19 की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी भी मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी। मेकर्स का प्लान है कि Film को होली पर लाया जाए। फिल्म लंबे समय से बनकर तैयार है।
फिल्म में Alexander Skarsgard, Millie Bobby Brown, Rebecca Hall, Brian Tyree Henry, Shun Oguri, Eiza González, Julian Dennison और Kyle Chandler हैं।
Film को Adam Wingard ने निर्देशित किया है। Warner Bros. Pictures और Legendary Pictures मिलकर इसे प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
सोनू निगम ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात कर कही ये बात…
सिंगर सोनू निगम रामलला के लिए बनाएंगे गाना
Bollywood के जाने माने सिंगर सोनू निगम उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के काफी बड़े प्रशंसक है। CM योगी से मुलाक़ात कर सोनू ने राम मंदिर निर्माण में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है।
Sonu Nigam 24 जनवरी की रात Ayodhya पहुंचे थे। श्रीराम के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनू निगम ने Ram temple construction में एक ईंट रखने की इच्छा जताई है। उन्होंने राम लला के दर्शन के बाद कहा कि उनकी काफी दिनों से Ayodhya आने की इच्छा थी। वह ज्यादातर Dubai और Mumbai में ही रहते हैं, इस बार ज्यादा समय तक मुंबई में रहना हुआ तो Ayodhya आने का सौभाग्य प्राप्त हो गया।
Sonu ने CM योगी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उनके प्रशंसक हैं। Bollywood का प्रधान केंद्र तो मुंबई ही है लेकिन यदि UP में भी फिल्म की शूटिंग के रास्ते खुलेंगे तो यह और भी अच्छा होगा। सोनू निगम ने राम मंदिर के लिए आर्थिक योगदान भी दिया है। उन्होंने कहा, राम मंदिर निर्माण की कल्पना सदियों से अधूरी थी जो अब पूरी हो रही है। उन्होंने समस्त भारतवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे Ram temple construction में अपना सहयोग करें। कहा कि वे रामलला के लिए एक गाना भी बनाएंगे। Mohammad Rafi का गाना मुझे अपनी शरण में ले लो राम… गुनगुना कर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
26 जनवरी को मेट्रो से सफर करने से पहले जान ले ये बातें
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने जारी किए दिशा निर्देश
गणतंत्र दिवस परेड को दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद तैयारियां की हैं। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने 26 जनवरी को मेट्रो सेवाओं और मेट्रो स्टेशन को लेकर निर्देश जारी किए हैं। DMRC से मिली जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के दिन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन को सिर्फ लाइन 2 और लाइन 6 के यात्री इंटरचेंज के रूप में प्रयोग कर पाएंगे। इसके अलावा पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे
इसके अलावा हुड्डा सिटी सेंटर-समयपुर बादली रूट पर आंशिक सेवा बहाल रहेगी। परेड के मद्देनजर उद्योग भवन और सेंट्रल सेक्रिटेरिएट स्टेशन दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे
बता दें कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। शहर के व्यस्त बाजारों और इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। किसानों की परेड के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी परामर्श जारी किया है। जिसमें साफ है कि राजपथ पर लोग तभी परेड देख पाएंगे जब उनके पास इनविटेशन होगा अन्यथा लोगों को परेड देखने की इजाजत नहीं मिलेगी। पुलिस ने ये भी कहा है कि कार्यक्रम में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल होने की इजाजत नहीं मिलेगी
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
26 जनवरी के एक दिन पहले भारतीय सेना ने चीन की घुसपैठ को किया नाकाम
भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प में 20 चीनी सैनिक घायल
देश भर में 26 जनवरी को लेकर तैयारी चल रही हैं ऐसे में देश का सैनिक सिमा पर हर वक़्त तैनात है वहीं भारत और चीन के बीच पिछले साल मई की शुरुआत से सीमा पर गतिरोध जारी है। इसी बीच एक बार फिर से भारत और चीन के जवानों के बीच Line of Actual Control पर झड़प की खबर सामने आई है। 3 दिन पहले नाकुला में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसमें Indian Army के 4 जवान जबकि चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं।
Sikkim के नाकुला में चीनी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश उस समय की गई है जब चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख से अपने 10 हजार जवानों को हटाया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख के अलावा सिक्किम सहित कई स्थानों से अपनी तैनाती को कम किया है लेकिन भारतीय जवान अब भी डटे हैं। वे चीन की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए मुस्तैद हैं। ख़बरों के मुताबिक, यह झड़प तीन दिन पहले सिक्किम के नाकुला में हुई जब पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों ने यथास्थिति को बदलने की कोशिश की थी। उसके कुछ सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में बढ़ने की कोशिश की। सीमा पर तैनात Indian Army के चौकस जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोक दिया।
3 दिन पहले नाकुला में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई। इसमें Indian Army के 4 जवान जबकि चीन के 20 सैनिक घायल हो गए हैं। भारतीय जवानों ने न केवल चीन के मंसूबों पर पानी फेरा बल्कि पीएलए के सैनिकों को भी खदेड़ दिया। फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन स्थिर है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
Border पर जारी तनाव को कम करने के लिए रविवार को मोल्डो में भारत और चीन ने नौंवे दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता की जो देर रात ढाई बजे तक चली। 15 घंटे तक चली इस वार्ता में Border पर तनाव कम करने को लेकर बातचीत हुई। वार्ता के दौरान भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि टकराव वाले क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट और De-escalation की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चीन के ऊपर है।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
भारत-चीन के बीच 15 घंटे चली मैराथन बैठक
तनाव कम करने पर दिया जोर
भारत और चीन की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव को कम करने को लेकर करीब ढाई महीने के अंतराल के बाद रविवार को कोर कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता हुई। बैठक पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से भारतीय और चीनी सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए की गई थी। बता दें कि मैराथन बैठक पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के चीन की ओर स्थित मोल्डो में हुई थी। भारत और चीन की सेनाओं के बीच यह बैठक सुबह 11 बजे से शुरु होकर देररात ढाई बजे खत्म हुई। इसी दौरान भारत की ओर से एक बार फिर साफ कर दिया गया है कि क्षेत्र में तनाव को कम करने की पूरी जिम्मेदारी चीन की ही है।
इससे पहले भी भारत-चीन के बीच आठवें दौर की वार्ता हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के द्वारा टकराव वाले खास स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर व्यापक चर्चा की गई थी। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन द्वारा किया जा रहा है। वहीं, बता दें कि भारत लगातार यही कह रहा है कि क्षेत्र में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिको को हटाने की सारी जिम्मेदारी चीन की है।
वहीं कोर कमांडर की सातवें दौर की वार्ता 12 अक्टूबर को हुई थी, जिसमें चीन ने पेगोंग झील के दक्षिणी तट के आसपास सामरिक महत्व के अत्यधिक ऊंचे स्थानों से भारतीय सैनिकों को हटाने पर जोर दिया था। लेकिन भारत ने सैनिकों को टकराव वाले सभी स्थानों से हटाने की प्रक्रिया एक ही समय पर शुरू करने की बात कही थी।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
गणतंत्र दिवस परेड के बाद किसान निकाल सकेंगे परेड
तीन रूटों पर परेड निकालने की इजाजत
कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग पर अड़े किसानों को काफी जद्दोजहद करने के बाद 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दे दी गई है। किसानों को दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ ही ट्रैक्टर परेड निकालने की इजाजत दी है। 26 जनवरी को किसानों को दिल्ली पुलिस के द्वारा सिर्फ तीन ही रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी गई है। बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद ही दिल्ली के तय किए गए रूटों पर ट्रैक्टर परेड निकालने की अनुमति दी गई है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को सिर्फ सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बार्डर पर परेड निकालने की इजाज़त दी है।
वहीं, विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार शाम पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि किसानों को परेड निकालने के लिए सिंघु बॉर्डर पर 62 किलोमीटर, गाजीपुर बॉर्डर पर 46 किलोमीटर और टीकरी बॉर्डर पर 63 किलोमीटर का दायरा तय  किया गया है। किसान तय किए गए दायरे में ही परेड निकाल सकते हैं। बता दें कि परेड का 100 किलोमीटर से ज्यादा का रूट तीनों बॉर्डरों से दिल्ली में होगा। साथ ही परेड के लिए जो इलाके तय किए गए हैं, वो भी दिल्ली की सीमा से सटे हुए हैं।
आपकों बता दें कि ट्रैक्टर परेड में हिंसा फैलाने की पाकिस्तान की साजिश भी सामने आई है। इस साजिश को रचने के लिए पड़ोसी देश ने इंटरनेट मीडिया का सहारा लिया। उसने 308 ट्विटर अकाउंट बनाए हैं, जिसकी जानकारी इंटेलिजेंस को मिल गई है। लिहाजा सुरक्षा के मद्देनजर बेहद कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
जिन्‍ना की ‘पहचान’ को गिरवी रख कर इमरान खान लेंगे लोन
कंगाली की वजह से इमरान सरकार ने संघीय सरकार की संपत्ति गिरवी रखने की करी तैयारी
मज़बूरी इंसान से जो न करा दें वो कम है, कुछ ऐसा ही हाल इस टाइम Pakistan सरकार का है। दुनियाभर के लोन के तले दबा कंगाल Pakistan की Imran Khan सरकार अ‍ब राजधानी इस्‍लामाबाद के सबसे बड़े पार्क को गिरवी रखने पर विचार कर रही है। यह पार्क Islamabad के F-9 सेक्‍टर में है। Imran Khan सरकार को उम्‍मीद है कि इस पार्क को गिरवी रखने से 500 अरब रुपये का लोन मिल जाएगा।
Islamabad के सबसे बड़े Park को गिरवी रखने का यह प्रस्‍ताव 26 जनवरी को होने वाली Cabinet की बैठक में रखा जाएगा। इस पार्क का नाम ‘फातिमा जिन्‍ना पार्क’ है जो Pakistan के संस्‍थापक Mohammad Ali Jinnah की बहन हैं। ख़बरों के मुताबिक यह बैठक Video Link के जरिए होगी जिसे Imran Khan के कार्यालय की ओर से आयोजित किया जाएगा। Report में कहा गया है कि वित्‍तीय कंगाली की वजह से Imran Khan सरकार ने Federal government की संपत्ति F-9 Park को गिरवी रखेगी। इससे उसे 500 अरब रुपये लोन मिल जाएगा।
पाई-पाई को तरस रहा कंगाल Pakistan लगातार लोन पर Loan लिए जा रहा है। वह भी तब जब Imran Khan नियाजी ने वादा किया था कि सत्‍ता में आने के बाद वह लोन लेने प्रक्रिया को खत्‍म करेंगे। गंभीर Economic Crisis से जूझ रहा Pakistan दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। बची खुची Pakistani economy की कमर Coronavirus ने तोड़कर रख दी है।
इससे पहले भी Pakistan की कई सरकारें विभिन्न संस्‍थानों और इमारतों को गिरवी रख चुकी हैं लेकिन इस बार Imran सरकार मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की बहन के नाम पर रखे Park को गिरवी रखने जा रही है। यह Park 759 एकड़ में फैला है। यह Pakistan में सबसे बड़े हरे-भरे इलाके में से एक है। इस पार्क को Pakistan की ‘मदर-ए-मिल्‍लत’ फातिमा जिन्‍ना के नाम पर रखा गया है।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
दिल्ली जाने से पहले थोड़ा सोच लें, सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद
आज से 26 जनवरी 2 बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग रहेगी बंद
Coronavirus के कहर के चलते नहीं बल्कि 26 जनवरी के मद्देनज़र आज सुबह 6 बजे से कल दो बजे तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग बंद रहेगी। आप भी घर से निकलने से पहले थोड़ा सोच लें वरना ऑफिस जाने में आपको भी देर हो सकती हैं. सुरक्षा के लिहाज से Delhi Police की ओर से जारी निर्देश के बाद मेट्रो ने Republic Day पर मेट्रो सेवाओं में आंशिक बदलाव की घोषणा की है। बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने यात्रा के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
पटेल चौक और Lok Kalyan Marg Metro Stations के गेट 26 जनवरी को सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे।  DMRC की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि Huda city -समयपुर बादली मेट्रो के बीच Metro stations के गेट को आंशिक रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है। 26 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो में प्रवेश और निकास गेट दोपहर 12 बजे तक स्टेशन बंद रहेंगे। इस दौरान Central Secretariat Station का उपयोग केवल इंटरचेंज के तौर पर यात्री कर सकेंगे।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
जानें, किस राशि के जातकों के आज नए वाहन की खरीद का बन रहा है योग
जानें, किस राशि के जातकों के आज नए वाहन की खरीद का बन रहा है योग
मेष : इस राशि के जातक आज अपने व्‍यापार को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से सम्बंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी।
वृष : इस राशि के जातकों को आज उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बनाये रखना होगा और बिना बात के किसी से भी उलझना भारी पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्‍छा लाभ मिल सकता है।
मिथुन : इस राशि के जातकों के लिए आज नए कार्य शुरू करने के लिए और निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किए जा सकेंगे।
कर्क : इस राशि के जातकों के आज परिवार में सुख शांति रहेगी। आपकी अपनी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होंगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कहीं पैसा फंसने का भी योग है।
सिंह : इस राशि के जातकों के परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी से व्‍यर्थ विवाद हो सकता है। धनतंगी की नौबत आ सकती है।
कन्या : इस राशि के जातकों को आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। सितारे किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी दे रहें हैं। परिवार में सुख शांति रहेगी। नए वाहन की खरीद का भी योग है। सोच-समझकर बोलें। प्रयास करें कि अनावश्यक विवाद ना हो।
तुला : इस राशि के जातकों को आज कोई बहकाने का प्रयास कर सकता है। खानपान में सावधानी रखना आवश्‍यक है। विवाद की स्थिति को टालें।
वृश्चिक : इस राशि के जातकों को आज मानसिक भय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होगा। स्त्री वर्ग तथा पानी से दूर रहने की सलाह दी जाती है। ज़मीन जायदाद तथा वाहन आदि की समस्याएं चिंता पैदा करेंगी।
धनु : इस राशि के जातकों की आज खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, आंख बंद करके किसी पर भरोसा ना करें।
मकर : इस राशि के जातकों के परिवार में खुशी का क्षण उपस्थित हो सकता है। अचानक हाथ में आया अवसर निकलने से मन में उदासी का भाव रहेगा।
कुंभ : इस राशि के जातकों के आज जीवन साथी से सम्बन्ध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।
मीन : इस राशि के जातक आज किसी को उधार न दें। धन का अपव्‍यय न करें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में निवेश के लिए अभी समय उचित नहीं है।
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
यूपी: घर में ज्यादा शराब रखनी है तो लेना पड़ेगा लाइसेंस
यूपी सरकार ने जारी की नई आबकारी नीति
यूपी सरकार ने नई आबकारी नीति जारी की है। जिसके तहत अगर आपको घर में तय मात्रा से ज्यादा शराब रखनी है तो आपको यूपी सरकार के आबकारी विभाग से लाइसेंस लेना पड़ेगा अगर आपने लाइसेंस नहीं लिया तो आप पर कार्रवाई की जाएगी। जी हां लाइसेंस लेने के 12 हजार रूपये हर साल सरकार के रूप में देने होंगे। इसके अलावा सरकार को 51 हजार रूपये सिक्योरिटी के तौर पर आबकारी विभाग को देने पड़ेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि होम लाइसेंस हर किसी को मिल सकेगा। दरअसल होम ल���इसेंस सिर्फ उन्हीं लोगों को मिल सकेगा जो पिछले 5 सालों से इनकम टैक्स भर रहे हैं। जब लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा तो उस वक्त इनकम टैक्स रिटर्न भरने की रसीद भी संलग्न करनी होगी। इसके अलावा पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड की कॉपी भी जमा करनी पड़ेगी।
आवेदकों को होम लाइसेंस के लिए शपथ पत्र भी देना होगा। जिसके तहत किसी भी अनाधिकृत या 21 साल से कम आयु के लोगों को शराब रखे जाने वाली जगह पर आने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा जहां पर शराब रखी जाएगी वहां पर मान्य शराब के अलावा कोई भी अवैध शराब या फिर कोई भी पदार्थ नहीं रखा जाएगा। नई आबकारी नीति के तहत देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर और भांग की फुटकर दुकानों और मॉडल शॉप के लाइसेंस भी रिन्यू होंगे इनकी लाइसेंस फीस में महज 7.5 फीसदी बढ़ोतरी की गई है
0 notes
iabstarnews · 3 years
Text
ट्रैक्टर परेड पर संशय बरकरार
4.30 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कृषि कानूनों को रद्द कराने को अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 58वें दिन भी जारी है। किसानों और सरकार के बीच दसवें दौर की बातचीत होने के बाद भी अभी तक बात नहीं बन पाई है। वहीं, अभी 26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड पर भी अभी तक संशय बरकरार है। किसान नेताओं ने कहा कि पुलिस द्वारा परेड निकालने की अनुमति दे दी गई है। परेड का रूट मैप दोपहर दो बजे तक तैयार हो जाएगा। वहीं किसान कह रहे हैं कि पुलिस की अनुमति हो या ना हो लेकिन वो ट्रैक्टर परेड जरूर निकालेंगे।
किसानों के ट्रैक्टर परेड निकालने के संबंध में दिल्ली पुलिस के स्पेशल एसपी (इंटेलिजेंस) जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के मीडिया कॉन्फ्रेंस हॉल में शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को संबोधित करेंगे।
वहीं किसान नेता राकेश टिकैत ने ट्वीट किया कि 26 जनवरी की किसान गणतंत्र दिवस परेड ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी किसानों से अपील की है कि आप दल बल के साथ घर से निकलें और जो भी बाधा रास्ते में पड़े उसे पार करते हुए आगे बढ़ें। अगर किसी ने इसमें व्यवधान पैदा करने की कोशिश की तो उसका जिम्मेदार संबंधित जिला अधिकारी, एसएसपी और राज्य सरकारें होंगी।
0 notes